Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा रसातल में, 12 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.06 पर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा रसातल में, 12 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.06 पर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: शेयर मार्केट (Share Market) में भारी गिरावट के बीच रुपया भी डॉलर (Dollar)के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया। रुपया (Rupee) गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.06 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने 2025 के लिए अपने अनुमानों को समायोजित किया है, जो अधिक सतर्क मौद्रिक नीति (Monetary Policy) रुख का संकेत है। इससे भारतीय रुपये सहित उभरते बाजार की मुद्राओं पर दबाव पड़ेगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और डॉलर के मुकाबले 85.00 के स्तर को पार चला गया। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और यह अमेरिकी मुद्रा (US Currency) के मुकाबले 85.06 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर (US Federal) के मुकाबले 84.94 पर बंद हुआ था।

डॉलर में बढ़त

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर (US Federal)  की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.03 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement