1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Saiyaraa movie Review : दिल छू लेने वाली फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल ,जानिए फिल्म की कहानी

Saiyaraa movie Review : दिल छू लेने वाली फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल ,जानिए फिल्म की कहानी

फिल्में कई तरीके की कहानी को दर्शाती हैं कुछ ऐसी होती हैं जो हमे रूलाती है वहीं कुछ फिल्में ऐसी होती है जो हमे हंसाती हैं। कई फिल्में की कहानी ऐसी होती हैं जो हमारे रियल लाइफ के सिचुएशन को याद दिला देती हैं। ऐसी है कुछ ‘सैयारा’ की कहानी । फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी जो की इससे पहले ‘आशिकी 2’, ‘वो लम्हे’, ‘जहर’ और ‘एक विलेन’ जैसी इमोशनल लव स्टोरीज फिल्में दे चुके हैं।  इस बार यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर एक बार फिर टूटे दिलों की आवाज लेकर आए हैं।  

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

‘सैयारा’ की कहानी

सैयारा’ एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें दो टूटे हुए दिल एक-दूसरे की आवाज बनते हैं। वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) को कविता लिखना बहुत  पसंद है, लेकिन वह ये बात दुनिया से छुपाकर रखती है। शादी के दिन उसका मंगेतर उसे छोड़ जाता है, जिससे वह अंदर से टूट जाती है और लिखना भी छोड़ देती है। छह महीने बाद वाणी को पत्रकार की नौकरी मिलती है, जहां उसकी मुलाकात होती है कृष कपूर (आहान पांडे) से, सिंगर बनने की कोशिश में लगा गुस्सैल और अकेला लड़का। जब कृष वाणी की एक पुरानी कविता पढ़ता है, तो वह उस पर गीत लिखने के लिए कहता है। काम के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और उनके बीच एक अनकहा रिश्ता बनने लगता है। मगर प्यार की इस राह में कई उलझनें हैं। क्या इनका रिश्ता इन सभी मुश्किलों से गुजर पाएगा? यही फिल्म का असली सवाल है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

फिल्म में गाने

फिल्म का म्यूजिक इसकी  हार्ट है। टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ दिल छू जाता है और खत्म होने के बाद भी अपने दुनिया  में रहता है। बाकी गाने उतना प्रभाव नहीं छोड़ते, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर हर इमोशनल सीन को और गहराई देता है। मिथून, फहीम अब्दुल्ला, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा और तनिष्क बागची की टीम ने कहानी के इमोशंस को संगीत से खूबसूरती से जोड़ा है।

ये फिल्म देखें या नहीं?

सैयारा एक बहुत अच्छी लव स्टोरी को दर्शाती है। न सिर्फ इसमें लव स्टोरी  बताई गयी है  बल्कि इसके साथ ही साथ रिश्तों में गहराई , सच्चे प्यार की ताकत  दिखती है। इसीलिए आप इस फिल्म को ज़रूर देखें।

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...