1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Sale of used cars : भारत में पुरानी कारों की बिक्री में तेजी ,  2030 तक इतना आंकड़ा पार होने का अनुमान

Sale of used cars : भारत में पुरानी कारों की बिक्री में तेजी ,  2030 तक इतना आंकड़ा पार होने का अनुमान

आटो मार्केट में नई कारों के साथ पुरानी कारों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। भारत में नई कारों के साथ-साथ पुरानी कारों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sale of used cars : आटो मार्केट में नई कारों के साथ पुरानी कारों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। भारत में नई कारों के साथ-साथ पुरानी कारों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। खबरों के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कार्स24 ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक पुरानी कारों की सालाना बिक्री एक करोड़ के पार पहुंच सकती है। ओल्ड कारों की मांग शहरों और छोटे कस्बों दोनों में बढ़ेगी। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुरानी कारों की बिक्री में प्रमुख राज्य बने हुए हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे पसंदीदा कार बनी
ओल्ड कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे पसंदीदा कार बनी हुई है। यह कार महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों में भी खूब खरीदी जा रही है। इसके अलावा हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो एनआरजी और मारुति वैगन आर जैसे मॉडल भी लगातार अच्छी रीसेल वैल्यू प्रदान कर रहे हैं और बजट के प्रति जागरूक खरीदारों के बीच इनकी लोकप्रियता बनी हुई है।

ग्राहकों की कर्ज पर निर्भरता बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार, 2010 में कुल नई कारों में से 60 प्रतिशत कारें कर्ज पर खरीदी जाती थीं, लेकिन 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 84 प्रतिशत हो गया है। इसका मतलब है कि नई कार खरीदने के लिए ग्राहकों की कर्ज पर निर्भरता बढ़ी है। यह ट्रेंड दर्शाता है कि लोग अब लोन लेकर कार खरीदने में ज्यादा सहज महसूस कर रहे हैं।

किफायती और भरोसेमंद विकल्प
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं अब अधिक किफायती और भरोसेमंद विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं। इसका असर पुरानी कारों के बाजार पर पड़ा है, जहां तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...