1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा

बिहार की राजनीतिक का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे। उधर, बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीतिक का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे। उधर, बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

इसके साथ ही विजय सिन्हा उपनेता चुने गए हैं। अब कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। मौजूदा समय बिहार बीजेपी के सम्राट चौधरी अध्यक्ष हैं और विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष हैं।

बता दें कि रविवार को करीब साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा है।

सरकार बनाने का पेश किया दावा
इस बीच नीतीश कुमार और भाजप नेता सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कहा जा रहा है कि, आज ही शाम पांच बजे तक नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...