HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संजय राउत ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, कहा-इनके बारे में लोगों के मन में बहुत शंकाएं हैं

संजय राउत ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, कहा-इनके बारे में लोगों के मन में बहुत शंकाएं हैं

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में एक दिन शेष बचा हुआ है। चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल गया है। हालांकि, विपक्षी दल इस एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। उनका दावा ​है कि प्रचंड बहुमत से इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। इन सबके बीच संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग भाजपा की एक शाखा के जैसे काम कर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में एक दिन शेष बचा हुआ है। चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल गया है। हालांकि, विपक्षी दल इस एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। उनका दावा ​है कि प्रचंड बहुमत से इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। इन सबके बीच संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग भाजपा की एक शाखा के जैसे काम कर रहा है।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि, चुनाव आयोग के बारे में लोगों के मन में बहुत शंकाएं हैं। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है लेकिन जिस तरह से बार-बार विपक्षी दलों को जाकर चुनाव आयोग के आगे हाथ जोड़ना पड़ता है और कुछ बातें सामने लानी पड़ती है लेकिन चुनाव आयोग सुना-अनसुना करती है। ये निष्पक्ष संस्था के लक्षण नहीं हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान पर बैठने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री चुनाव के दिन ध्यान पर बैठते हैं और चैनलों का पूरा फोकस उन पर आता है। ये एक प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन है…चुनाव आयोग भाजपा की एक शाखा के जैसे काम कर रहा है।

 

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...