Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Research : पुरुषों से ज्यादा बदबूदार होती है महिलाओं की गैस, विज्ञान ने खोला बड़ा राज

Research : पुरुषों से ज्यादा बदबूदार होती है महिलाओं की गैस, विज्ञान ने खोला बड़ा राज

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आमतौर पर पाचन संबंधी गैस (Fart) हंसी-मजाक का कारण बनती रहती हैं। इस विषय पर वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला रिसर्च किया है। अगर आप सोचते हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों की गैस ज्यादा बदबूदार होती है, तो यह रिपोर्ट आपको हैरान कर सकती है।

पढ़ें :- Height Growth In Children: हड्डियां होंगी फौलादी और तेजी से बढ़ेगी हाइट, आज से ही बच्चों को खिलाना शुरू करें ये चीजें

वैज्ञानिकों के इस विषय पर शोध के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की गैस अधिक बदबूदार होती है। हालांकि अधिक मात्रा में गैस पुरूष ही छोड़ते है, लेकिन महिलाएं दुर्गंध के मामले में पुरूषों से आगे हैं। हाइड्रोजन सल्फाइड (Hydrogen Sulfide) को विशेषज्ञों ने इसके पीछे का मुख्य कारण बताया हैं। शोध में पता चला हैं कि महिलाओं के शरीर से निकलने वाली गैस में हाइड्रोजन सल्फाइड (जिससे ‘सड़े हुए अंडों’ जैसी गंध आती है) का घनत्व काफी अधिक होता है।

रिसर्च के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं के भोजन को पचने में अधिक समय लगता है क्योंकि महिलाओं का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा होता है, जिसके चलते बैक्टीरिया को तीखी गैस बनाने का मौका मिल जाता है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि पुरुष औसतन महिलाओं से अधिक बार और ज्यादा मात्रा में गैस रिलीज करते हैं, लेकिन बदबू के मामले में उनका गैस महिलाओं जितनी तीव्र नहीं होती।

विज्ञान के अनुसार, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें आहार (Diet) सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। अधिक प्रोटीन और सल्फर युक्त भोजन जैसे अंडा, गोभी, प्याज आदि इस गंध को और बढ़ाने का काम करते हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- Hair Oiling Myths: मेडिकल साइंस का बड़ा दावा, अत्यधिक ऑयलिंग से बढ़ता है संक्रमण का खतरा
Advertisement