Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देख जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया…’ अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

‘गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देख जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया…’ अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav Gorakhpur roadshow : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 20 किलोमीटर रोड शो किया। एयरपोर्ट से पूर्व सीएम अखिलेश पीडीए रथ पर सवार होकर चौरी चौरा के देवकाही गांव पहुंचे। इस दौरान रोड शो में लाखों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिवादन किया। वहीं, सपा प्रमुख ने इसको लेकर बिना नाम लिए सीएम योगी पर निशाना साधा।

पढ़ें :- योगी के यूपी में 320 सीटें जीतने का किया दावा, पवन खेड़ा का तंज, पूछा- फिर कौन बनेगा CM?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि ‘किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!’ इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को ‘नौ बटे निल’ कर देगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट ‘पीडीए’ का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा। गोरखपुर की ये पुकार अहंकार की होगी हार…” बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के अलावा पूर्वी यूपी के दूसरे जिलों से भी सपा कार्यकर्ताओं इस रोड शो में शामिल होने के लिए कहा गया था। इस दौरान गोरखपुर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस यूपी चुनाव से पहले सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

रोड शो से पहले लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा, “अखिलेश यादव चाहे गोरखपुर में यात्रा निकालें, सैफई में यात्रा निकालें या लखनऊ में यात्रा निकालें। समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में था है और रहेगा। समाजवादी पार्टी अभी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने ज़रूर देख सकती है। लेकिन धरातल पर ये सत्ता में आ नहीं सकती है। ये अखिलेश यादव को अच्छी तरह से पता है।”

पढ़ें :- सरकारी लैपटॉप पर दिखी अखिलेश यादव की तस्वीर, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने देखा तो कराया तुरंत बंद
Advertisement