1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RSS के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

RSS के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता  हृदयनाथ सिंह (Hridaynath Singh) का मंगलवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath)और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक DCM केशव मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

BJP leader Hridaynath Singh passes away: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता  हृदयनाथ सिंह (Hridaynath Singh) का मंगलवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath)और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, DCM केशव मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

पढ़ें :- Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

ह्दय नाथ सिंह का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा। हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (आरएसएस) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...