बॉलीवुड के 'किंग खान' ने अपनी पुरानी यादों को समेटने के लिए दिल्ली में एक बड़ा रियल एस्टेट कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने दक्षिण दिल्ली के बेहद पॉश इलाके पंचशील पार्क में स्थित अपनी इस पुश्तैनी और ऐतिहासिक बिल्डिंग (Ancestral and historic building) के बाकी बचे हिस्सों को भी पूरा खरीद लिया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ ने अपनी पुरानी यादों को समेटने के लिए दिल्ली में एक बड़ा रियल एस्टेट कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने दक्षिण दिल्ली के बेहद पॉश इलाके पंचशील पार्क में स्थित अपनी इस पुश्तैनी और ऐतिहासिक बिल्डिंग (Ancestral and historic building) के बाकी बचे हिस्सों को भी पूरा खरीद लिया है।
37 करोड़ में हुई यह बड़ी डील
शाहरुख और उनके परिवार ने इस बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को ₹37 करोड़ की कीमत चुकाकर अपने नाम किया है। आपको बता दे कि इस इमारत का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही खान परिवार के पास था। अब बाकी के दो फ्लोर खरीदने के बाद पूरी बिल्डिंग पर शाहरुख खान के परिवार का पूर्ण स्वामित्व हो गया है।
गौरी खान और संघर्ष के दिनों की यादें
खान परिवार के मुताबिक, यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि शादी के शुरुआती दिनों में उन्होंने अपने संघर्ष के दिन इसी घर में बिताए थे। यह लगभग 10,800 वर्ग फीट के प्लॉट पर फैली इस शानदार प्रॉपर्टी के इंटीरियर को खुद मशहूर डिजाइनर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने बेहद खूबसूरती और पुरानी यादों की तस्वीरों के साथ री-डिजाइन किया है।