शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (TBMAUJ) फिल्म के माध्यम से वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों को एक प्यारभरी सौगात देने जा रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म शुक्रवार 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुंबई : शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (TBMAUJ) फिल्म के माध्यम से वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों को एक प्यारभरी सौगात देने जा रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म शुक्रवार 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद और कृति इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।
उन्होंने जो इंस्टाग्राम रील साझा की है, उससे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कनेक्शन है। क्लिप में शाहिद हाथ में क्रिकेट बैट लेकर अपने घर के आस-पास घूमते नजर आ रहे हैं। वे कोहली की आवाज पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, “प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली भावनाएं।” दरअसल ये रील कोहली के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर बनाई गई है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
इस रील में शाहिद यह खुलासा करते दिख रहे हैं कि अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन होने के बाद वह क्या खाने वाले हैं। रील काफी फनी है। शाहिद हाथ में छोटा सा बैट लिए पूरी एक्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि सीबीएफसी के तमाम कट्स और बदलावों के बाद फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 15 सैकंड रहेगा। इसे अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर डायरेक्ट किया है।