Shani Nakshatra Parivartan 2025 : ग्रह मंडल के न्यायाधीश और सूर्य पुत्र शनि देव 3 अक्टूबर 2025, यानी आज शनि नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। सभी के कर्मों का हिसाब किताब रखने वाले शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन जीवन की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बार शनि देव शनि 27 साल बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। वहीं कुछ राशियों के लिए चुनौती पूर्ण होने वाला है। आइये जानते है शनिदेव के गोचर का किसको क्या फल मिलेगा।
पढ़ें :- shukra margi 2026 : सुख, समृद्धि के देवता शुक्र 14 नवंबर को कन्या राशि में चलेंगे सीधी चाल , यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन से परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। नए निवेश से इस वक्त बचना चाहिए। करियर व पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम नहीं देगा।
मिथुन
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।इस राशि के जातकों को बहुत बहुत शुभ परिणाम मिलेंगे।आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस अवधि में आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएँगे।
मकर
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का मकर राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वर्कप्लेस में पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही, अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा समय रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। अगर पुराने विवाद हैं, तो वे जल्द ही सुलझ जाएँगे।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर लाभकारी रहेगा। नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही, आपकी आय में भी अच्छी वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।