1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रजनीकांत की स्टोरी शेयर कर कंगना रनौत ने लिखा- सनातन अनादि…

रजनीकांत की स्टोरी शेयर कर कंगना रनौत ने लिखा- सनातन अनादि…

रजनीकांत ने हाल ही में ‘लाल सलाम’ की ऑडियो रिलीज इवेंट में हिंदू धर्म को लेकर भी चर्चा की थी। रजनीकांत ने कहा कि सनातन धर्म को छोड़कर, हर धर्म का एक संस्थापक होता है। यह सनातन धर्म है, जिसका मतलब है पुरातन (प्राचीन)। वेद ऋषियों द्वारा उत्पन्न ध्वनियां थीं, जब वे गहरी समाधि में थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: रजनीकांत ने हाल ही में ‘लाल सलाम’ की ऑडियो रिलीज इवेंट में हिंदू धर्म को लेकर भी चर्चा की थी। रजनीकांत ने कहा कि सनातन धर्म को छोड़कर, हर धर्म का एक संस्थापक होता है। यह सनातन धर्म है, जिसका मतलब है पुरातन (प्राचीन)। वेद ऋषियों द्वारा उत्पन्न ध्वनियां थीं, जब वे गहरी समाधि में थे।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

वेदों को समझना सरल नहीं है, इसलिए उन्होंने उन्हें सरल बनाया और वेदों के सार को उपनिषदों में बदल दिया। रजनीकांत ने भगवद् गीता का भी जिक्र किया। अब रजनीकांत की इन बातों पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्शन दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक आर्टिकल को हाईलाइट करते हुए लिखा, “सनातन अनादि है, शायद इसलिए कि वक्त उस ब्रह्मांड की भांति रैखिक नहीं है, ब्रह्मांड, परमाणु भी चक्रीय है, यह रैखिक नहीं है, यह चक्रीय है, इसलिए कोई इसकी शुरुआत तथा अंत नहीं जानता। और इसीलिए सनातन – शाश्वत है। उल्लेखनीय है कि कंगना केंद्र सरकार की कई बातों का समर्थन कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

 

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...