1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking News:समोसा खाते ही पांच साल के बच्चे की अचानक बिगड़ी तबियत, आलू के बीच मरी छिपकली देख उड़ गए होश

Shocking News:समोसा खाते ही पांच साल के बच्चे की अचानक बिगड़ी तबियत, आलू के बीच मरी छिपकली देख उड़ गए होश

मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को पांच साल के बच्चे की समोसा खाते ही तबितय बिगड़ गई। जब परिजनों ने समोसे को खोलकर पूरा देखा तो उनके होश उड़ गए। समोसे में मरी हुई छिपकली मिली। बच्चे को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को पांच साल के बच्चे की समोसा खाते ही तबितय बिगड़ गई। जब परिजनों ने समोसे को खोलकर पूरा देखा तो उनके होश उड़ गए। समोसे में मरी हुई छिपकली मिली। बच्चे को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- World Organ Donation Day 2026 : जानें शरीर के कौन-कौन से अंग किए जा सकते हैं दान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज शर्मा अपनी पत्नी का इलाज कराने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते से उन्होंने अपने दोस्त से पास की एक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदने को कहा।

घर पहुंचने पर बच्चे ने समोसा मांगा। बच्चे ने जैसे ही आधा समोसा खाया, उसे समोसे का टेस्ट कुछ अजीब सा लगा और उसने बाकी समोसा नीचे रख दिया। समोसा खाने के तुरंत बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। पिता को शक हुआ और उन्होंने बचा हुआ समोसा उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

छिपकली का आधा शरीर समोसे में था।परिवार का कहना है कि उन्होंने ढेकहा मोहल्ले में स्थित सुरेश होटल नामक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदी थी। वे अब दुकानदार के खिलाफ पुलिस और खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ें :- कुत्तों का खौफ इतना बढ़ा कि करीब दो दर्जन स्कूल कराने पड़े बंद! राजौरी में 9 लोगों पर हमला, प्रशासन अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...