श्वेता तिवारी साड़ी हो या शॉर्ट्स, हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं. श्वेता तिवारी नई फोटोज में पीले रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी को एक्ट्रेस ने मल्टी कलर ब्लाउज के साथ पेयर किया है.
Shweta Tiwari Saree Look: श्वेता तिवारी साड़ी हो या शॉर्ट्स, हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं. श्वेता तिवारी नई फोटोज में पीले रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी को एक्ट्रेस ने मल्टी कलर ब्लाउज के साथ पेयर किया है.
कानों में हैवी झुमके पहने और माथे पर काली बिंदी सजाए श्वेता अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस दौरान खुले बालों के साथ वे काफी हसीन दिख रही थीं.
एक फोटो में श्वेता अपने सिर पर साड़ी का पल्लू ओढ़े नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपनी नजरें नीचे झुकाई हुई थीं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
एक फोटो में श्वेका साड़ी के घूंघट से झांकती नजर आ रही हैं. इस लुक में एक्ट्रेस ने जमकर फोटोशूट कराया है. श्वेता की ये तस्वीरें देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘अब भी यंग लड़कियों को टक्कर दे रही हैं.’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘सहज और सुंदर.’ एक और फैन ने लिखा- ‘खूबसूरत.’ इसके अलावा यूजर्स श्वेता की पोस्ट पर भर भरकर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.