1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. SIAM FY24 Data : वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 8.4% बढ़ी जानें नवीनतम आंकड़ें

SIAM FY24 Data : वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 8.4% बढ़ी जानें नवीनतम आंकड़ें

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) 2023-24 में यात्री वाहन की बिक्री में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

SIAM FY24 Data : भारत के यात्री  वाहन उत्पादन क्षेत्र से अच्छी खबर आ रही है। देश में यात्री वाहन का उत्पादन बढ़ा है।  सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) 2023-24 में यात्री वाहन की बिक्री में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि यह एक महत्वपूर्ण वृद्धि है, लेकिन तिपहिया वाहनों की बिक्री में 41.5 प्रतिशत और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में यह काफी पीछे है।

पढ़ें :- 'आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट' ये है मोदी जी का Compromised Model...' मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर साधा निशाना

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई रही थी।

सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी।

समीक्षाधीन अवधि में सभी श्रेणियों में वाहन बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,12,04,846 इकाई थी।

पढ़ें :- Honda New Hybrid Sedan Prototype :  होंडा नई हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स और डिज़ाइन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...