Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin Care Tips: सर्दियोंं में भी हाथ पैर दिखेंगे सॉफ्ट और हाइड्रेटेड और हेल्दी, बस डेली फॉलो करें ये टिप्स

Skin Care Tips: सर्दियोंं में भी हाथ पैर दिखेंगे सॉफ्ट और हाइड्रेटेड और हेल्दी, बस डेली फॉलो करें ये टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Skin Care Tips:  ठंड के मौसम में स्किन ड्राई और डैमेज हो जाती है। इसके अलावा कई लोगो को हीटिंग की वजह से हाथों और पैरों की स्किन भी ड्राई और खुरदुरी हो जाती है। ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है। जिससे स्किन सॉफ्ट, हाइड्रेट और हेल्दी रहती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फ़ॉलो करके आप स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- Rajya Sabha by-election : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

सबसे पहले तो स्किन में नमी बनाएं रखने के लिए गाढ़े मॉइस्चराइजर या बॉडी बटर का इस्तेमाल करें। हाथ धोने, नहाने या सोने से पहले पूरे शरीर में अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

इसके अलावा हाथों को ठंडी हवा और कठोर डिटर्जेंट से बचाने के लिए बर्तन धोते समय या कपड़े धोते समय दस्तानों का इस्तेमाल करें। हाथ धोते और नहाने के लिए बहुत अधिक गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

डेड स्किन सेल को हटाने के लिए हफ्ते में एक बार अपने हाथों और पैरों को स्क्रब जरुर करें। ध्यान रहें स्क्रब हल्के हाथों से और शहद या तेल जैसे हाइड्रेटिंग तत्वों वाले हल्के एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें।

हाथों और पैरों की अंगुलियों, कोहनी और घुटनों पर क्रीम या पेट्रोलियम जेली लगाएं। अपनी स्किन को और अधिक ड्राई होने से बचाने के लिए कोमल, सुगंध रहित क्लींजर या मॉइस्चराइज़िंग बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

अपनी स्किन को अंदर से पोषण देने के लिए खूब सारा पानी पिएं और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाने की चीजें खाएं। घर से बाहर निकलते समय या धूप में जाने से पहले सर्दियों में भी अपने हाथों और पैरों में सनस्क्रीन लगाएं।

Advertisement