Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin care: चेहरे के काली झाईयों और काले धब्बों से मिलेगा ऐसे छुटकारा, फॉलो करें ये घरेलू टिप्स

Skin care: चेहरे के काली झाईयों और काले धब्बों से मिलेगा ऐसे छुटकारा, फॉलो करें ये घरेलू टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो की स्किन पर काले धब्बे जैसी झाइयां नजर आती है जिससे खूबसूरत चेहरा भी भद्दा नजर आने लगता है।इसे हाइपरपिग्मेंटेशन भी कहा जाता है। शरीर में जब मेलेनिन की कमी होने लगती है तो त्वचा पर काले धब्बे और बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, मेलेनिन की कमी किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन त्वचा पर काले धब्बे अक्सर बढ़ती उम्र के साथ होते ही हैं।

पढ़ें :- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक हैं अभिजीत दीपके, जानें सीजेपी के गठन के पीछे क्या है मकसद?

गलत खानपान और लाइफस्टाइल और दवा के साइडइफेक्ट्स के कारण भी चेहरे पर काले धब्बे होने लगते हैं। स्किन में पाए जाने वाले टिश्यूज और सेल्स मेलेनिन बनाते हैं। जो स्किन के रंग के लिए जिम्मेदार होते है। आजकल पिगमेंटेशन आम बात हो गया है, क्योंकि यह ज़्यादा समय तक धूप में रहने से भी होता है। जो लोग नौकरीपेशा की वजह से अधिकतर समय बाहर ही गुजारते हैं, जिससे स्किन पर पैच जैसे पड़ जाते हैं। हालांकि पिगमेंटेशन की कई और भी वजह हैं जैसे बहुत ठंडे वातावरण में रहना, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या कई बार तो मेडिकेशन के चलते भी इंसान को पिगमेंटेशन होने की संभावना बढ़ जाती है।

जो लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं वो इसे दूर करने के उपाय भी ढूंढ़ते रहते है। आज हम आपको पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने वाले कुछ घरेलू उपाय बताने जारहे है। लाल प्याज पिंगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

क्योंकि लाल प्याज में कई ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करते हैं। जिस किसी को भी हायपरपिगमेंटशन की तकलीफ होती है उसे चेहरे पर लाल प्याज को सुखकर उसका पाउडर बनाकर चेहरे के आस पास लगाना चाहिए।

इस लगाने के बाद मुंह धो लें, इससे पिगमेंटेशन की परेशानी दूर रहती है। इसके अलावा चेहरे पर बहुत ज्यादा पिगमेंटेशन हो जाने पर सबसे आसान उपाय दूध होता है। रुई को दूध में डूबाकर धब्बों पर लगा लें इससे पिगमेंटेशन की परेशानी दूर रहेगी। इसे दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

पढ़ें :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, लिखा ‘BJP बनाम CJP’

स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में बसन, हल्दी और दूध भी काफी असरदार रहता है। इनमें कई ऐसे तत्त्व होता है जो पिगमेंटेशन को जल्दी से कम करते हैं इसलिए 1 चम्मच बेसन लें, उसमें 1 चुटकी हल्दी डालें और 3-4 बूंदें दूध डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें। जैसे ही चेहरा सूख जाए तुरंत ठंडे पानी से धो लें और पाएं एकदम साफ़ चेहरा कुछ दिनों में ही।

वैसे तो चेहरे पर एलोवेरा लगाना ही चाहिए क्योकि एलोवेरा चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन वो लोग जो पिगमेंटेशन से परेशान है उन्हें तो ख़ास तौर पर लगाना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे से काले धब्बें भी निकल जाते हैं।

डल स्किन को भी एलोवेरा अच्छा बना देता है।
पिगमेंटशन के साथ ही यदि आप ब्लेमिशेस को भी दूर करना चाहते है तो पपीते का गूदा लें, उसमें थोड़ा गुलाब जल डालें, दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पेस्ट बनाकर पुरे मुंह पर लगा लें। 10 मिनट तक चेहरे पर रखें और धो लें।

Advertisement