Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. दक्षिण कोरिया की वैश्विक पहचान : 200 से अधिक किस्मों वाला पारंपरिक अचार ‘किमची’ बना दुनिया का पसंदीदा व्यंजन

दक्षिण कोरिया की वैश्विक पहचान : 200 से अधिक किस्मों वाला पारंपरिक अचार ‘किमची’ बना दुनिया का पसंदीदा व्यंजन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया का पारंपरिक फर्मेंटेड अचार ‘किमची’ (Kimchi) आज न केवल कोरियाई रसोई का अहम हिस्सा है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खान-पान की दुनिया में तहलका मचा रहा है। अपने तीखे, खट्टे और अनोखे स्वाद के साथ-साथ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के कारण किमची ने दुनिया भर के फूड लवर्स को अपना दीवाना बना लिया है। कोरिया आने वाले विदेशी पर्यटक इस स्वादिष्ट अचार का अनुभव लेने के बाद इसे बड़ी मात्रा में पैक करवाकर अपने साथ स्वदेश ले जा रहे हैं।

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

किमची क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है?

किमची मूल रूप से फर्मेंटेड सब्जियों से तैयार किया जाने वाला एक कोरियाई साइड-डिश (अचार या सलाद) है।

मुख्य सामग्रियां: इसे मुख्य रूप से ‘नापा कैबेज’ (चीनी गोभी) और कोरियाई मूली से बनाया जाता है।

मसाले:

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

इसमें लहसुन, अदरक, हरी प्याज और कोरियाई खास लाल मिर्च पाउडर गोचुजांग (Gochujang) या का उपयोग किया जाता है।

फर्मेंटेशन प्रक्रिया:

सब्जियों को नमक के पानी में भिगोकर मसालों के साथ पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों या आधुनिक किमची फ्रिज में फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है। फर्मेंटेशन की इस प्रक्रिया से इसमें प्राकृतिक लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो इसे अनोखा स्वाद और लंबा टिकाऊपन देते हैं।

200 से भी अधिक किस्में:

पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power :  पारं​परिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी

रिर्सस रिपोर्ट के अनुसार किमची की सबसे बड़ी खासियत इसकी विविधता है। मौसम, क्षेत्र और इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों के आधार पर दक्षिण कोरिया में किमची की 200 से भी अधिक किस्में बनाई जाती हैं।

बैचू-किमची (Baechu-kimchi): पत्तागोभी से बनने वाली सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक किमची।

काकदूगी (Kkakdugi): चौकोर कटी मूली से बनाई जाने वाली तीखी किमची।

ओई-सोबागी (Oi-sobagi): खीरे से तैयार की जाने वाली ताज़ा और क्रंची किमची।

बैक-किमची (Baek-kimchi): बिना लाल मिर्च वाली सफेद किमची, जो बच्चों और कम तीखा पसंद करने वालों के लिए बनाई जाती है।

पर्यटकों की पहली पसंद और ग्लोबल ट्रेंड:

पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह

दक्षिण कोरिया जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए किमची का स्वाद चखना यात्रा का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। सियोल और अन्य प्रमुख शहरों के बाजारों तथा एयरपोर्ट्स पर वैक्यूम-पैक किमची कंटेनरों की भारी बिक्री होती है। पर्यटक इसे एयर-टाइट पैकिंग में अपने साथ ले जाते हैं ताकि इसकी ताजगी और स्वाद बरकरार रहे। K-Pop और Korean Dramas की वैश्विक लोकप्रियता ने भी किमची की मांग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज़ी से बढ़ाया है।

सेहत के लिए वरदान:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, किमची केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया) पाए जाते हैं जो आंतों के स्वास्थ्य और पाचन तंत्र को सुधारते हैं। इसके अलावा, यह विटामिन-ए, सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने में मदद करती है। यूनेस्को (UNESCO) ने भी कोरियाई किमची बनाने की पारंपरिक कला ‘किमजांग’ (kimjang) को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की सूची में शामिल किया है।

रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा

Advertisement