1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. साउथ के सुपरस्टार ने की चौथी शादी, ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही तीसरी वाइफ बोली ” क्या मेरे मरने से पहले…

साउथ के सुपरस्टार ने की चौथी शादी, ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही तीसरी वाइफ बोली ” क्या मेरे मरने से पहले…

साउथ एक्टर बाला की एक्स वाइफ एलिजाबेथ उदयन ने हॉस्पिटल से एक  वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। बात दें इस वीडियो में उन्होने बाला पर धोखा देने और domestic violence का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा है कि अगर उन्हे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार बाला होंगे।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

South industry News : साउथ एक्टर बाला की एक्स वाइफ एलिजाबेथ उदयन ने हॉस्पिटल से एक  वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। बात दें इस वीडियो में उन्होने बाला पर धोखा देने और domestic violence का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा है कि अगर उन्हे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार बाला होंगे।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

एक्स वाइफ़ ने एक्टर पर लगाया आरोप

बाला की  एक्स वाइफ ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘क्या मरने से पहले मुझे इंसाफ मिल पाएगा?’ ये भी कहा कि ‘इस देश में सिर्फ अमीरों को ही इंसाफ मिलता है?’   इसके साथ ही कहा  ‘मैं मजबूरी में इस कंडीशन में वीडियो बना रही हूं. चीजें मेरी बर्दाशत से बाहर हो चुकी हैं. मुझे धमकी भरे वीडियो मिल रहे हैं. मेरे खिलाफ मेरे ऊपर केस किए जा रहे हैं. मुझसे कहा गया कि अपने परिवार की सुरक्षा करो।

क्या उदयन और बाला की शादी नही हुई है

एक्टर की एक्स वाइफ ने कहा कि ‘बाला का कहना है कि उनकी शादी नहीं हुई है. ना ही कोई समारोह हुआ था। वो कहते हैं कि मैं उन्हें लेकर मनगढ़त कहानियां बना रही हूं. जबकि वो मुझे  पत्नी के तौर पर परिवार और लोगों से  मिलवा चुके हैं।  इसके  साथ  ही वो मेरे साथ कई इंटरव्यू और शोज कर चुके हैं।’पुलिस मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. इसे लेकर मैंने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी. इसके बाद मेरी शिकायत डीवाईएसपी ऑफिस को भेज दी गई। पूछताछ के लिए मेरे घर आए।  इसके बाद कोई जानकारी नहीं दी गई।  केस अदालत में चल रहा है. कई बार ऐसा हुआ कि बाला और उनके वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

चार शादियाँ कर चुके हैं  बाला

वहीं अगर इनके निजी जिंदगी  कि बात करें  तो ये चार शादियाँ कर चुके हैं। सन 2008 में इनकी पहली शादी चन्दना सदाशिव से हुई। इसके एक साल बाद इनका तलाक हो  गया। फिर दूसरी शादी इनकी अमृता सुरेश से हुई। ये  रिश्ता भी सिर्फ 9 साल तक टिक सका। इसके बाद 2021 में इनकी तीसरी शादी उदयन से हुई लेकिन 2024 में तलाक हो गया। 2024 में बाला ने कोकिला से चौथी शादी किया। दरअसल इस मामले पर अभी बाला का कोई फीडबैक सामने नही आया। उदयन न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...