Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने सीमा राजभर उर्फ भावना को बनाया महिला सभा का अध्यक्ष, पूर्वांचल में बढ़ सकती है सुभासपा की मुश्किलें

सपा ने सीमा राजभर उर्फ भावना को बनाया महिला सभा का अध्यक्ष, पूर्वांचल में बढ़ सकती है सुभासपा की मुश्किलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी की महिला सभा में इसको लेकर बड़ा बदलाव किया गया है और जूही सिंह की जगह सीमा राजभर उर्फ भावना ​को महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीमा राजभर मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं। जूही सिंह ने खुद ही इसका एलान किया है।

पढ़ें :- UP Rajya Sabha Election 2026 : 10वीं सीट पर BJP-SP आमने-सामने, जानिए क्या है वोटों का पूरा गणित?

कहा जा रहा है कि, सपा जूही सिंह को चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। जूही सिंह साल 2023 से सपा की महिला विंग की अध्यक्ष थीं। वर्ष 2013 के उप चुनाव में सपा ने उन्हें लखनऊ पूर्व सीट से उम्मीदवार भी बनाया था।

सुभासपा को लगेगा झटका
विधानसभा चुनाव से पहले महिला सभा में अखिलेश यादव ने बड़ा फेरबदल किया है। इससे साफ है कि, सपा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसके साथ ही, सीमा राजभर को अध्यक्ष बनाकर सपा ने सुभासपा को झटका देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, सीमा, सुभासपा में भी रह चुकीं हैं। कई मौकों पर उन्होंने राजभर और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। ऐसे में चुनाव से पहले ओपी राजभर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

पढ़ें :- क्या लखीमपुर सदर की कुर्मी दबदबे वाली पारिवारिक सीट पर, सपा कर पाएगी वापसी?
Advertisement