HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- वह समय दूर नहीं जब देश से पूरी भाजपा का सफाया हो जाएगा

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- वह समय दूर नहीं जब देश से पूरी भाजपा का सफाया हो जाएगा

SP MP from Faizabad, Awadhesh Prasad: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर आए नतीजों ने सबको चौंकाकर रख दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भाजपा उस फैजाबाद (अयोध्या) सीट को भी हार जाएगी, जहां उसके जीतने की सबसे ज्यादा चांस थे। वहीं, फैजाबाद से नवनिर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला बोला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी में उपचुनाव से पहले बुरे फंसे सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

दरअसल, फैजाबाद (अयोध्या) सीट की हार ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और भाजपा से लेकर संघ परिवार तक सभी को सदमे में डाल दिया है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के उद्घाटन को बड़ा मुद्दा माना जा रहा था। सपा के दलित चेहरे अवधेश प्रसाद ने भाजपा के धुरंधर ठाकुर चेहरे लल्लू सिंह (Lallu Singh) को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। वहीं, अयोध्या सीट से जीत हासिल करने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने गुरुवार को कहा, ‘भाजपा सरकार के विषय मंदिर, मस्जिद, हिंदू, पाकिस्तान थे… हमारे देश के वास्तविक विषय मुद्रास्फीति हैं, तथ्य यह है कि करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। ..7 लाख युवाओं ने पुलिस बल में भर्ती होने के लिए दाखिला लिया और कड़ी मेहनत की, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक हो गया… वह समय दूर नहीं जब देश से पूरी भाजपा का सफाया हो जाएगा…।’

बता दें कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर इस बार एनडीए पर विपक्षी गठबंधन भारी पड़ा। प्रदेश में सपा सबसे ज्यादा 37 सीटें जीतकर देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके अलावा प्रदेश की 33 सीटों पर भाजपा, 6 सीटों पर कांग्रेस, 2 सीटों पर आरएलडी, एक सीट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एक पर अपना दल (सोनीलाल) का कब्जा रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...