Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को किया समर्थन, अखिलेश यादव ने किया एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को किया समर्थन, अखिलेश यादव ने किया एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। अगले साल यानी 2025 के फरवरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge :  परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी

वहीं, इस दौरन अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली से पूरे देश की सरकार चलती है लेकिन यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आप सोचिए जब दिल्ली में ऐसी दुर्दांत घटनायें हो रही हैं तो पूरे देश का क्या हाल होगा? वहीं, आम आमदी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि को 2100 रुपये किए जाने की अखिलेश यादव ने तारीफ की। उन्होंने कहा, ये योजना जो आप शुरू करने जा रहे हैं, मैं जानता हूं कि जितनी इस योजना की जानकारी माताओं, बहनों को पहुंच जाएगी उतना ही बड़े पैमाने पर आपको समर्थन मिलेगा।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

अखिलेश यादव ने कहा, आपने जो आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला लिया है, जो 2100 रुपये देने का फैसला लिया इसके लिए मैं आपको बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। आप उनके सम्मान को दिलाने का काम कर रहे हैं, जितनी जरूरी शिक्षा, उनके स्वास्थ्य की चिंता है उतना ही हमारी माता-बहनों के अकाउंट में पैसा और सम्मान पहुंच जाएगा तो वो आगे बढ़कर काम करेंगी।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

 

Advertisement