अधिकतर परिवारों में दिन की शुरुआत पराठों से ही होती है। ब्रेकफास्ट में पराठा एक तो हैवी और ऊपर से हेल्दी होता है। नाश्ते में पराठा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है दिन भर एनर्जी भी रहती है।
पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी
इसलिए कई लोग ब्रेकफास्ट में आलू,गोभी,पनीर,प्याज आदि का पराठा बनाकर खाते हैं। आज हम आपके लिए थोड़ा हट कर पराठा लेकर आए हैं। ये पराठा नॉनवेज लवर के लिए सबसे बेहतरीन है। आज हम आपको कीमा का पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं कीमा का पराठा।
कीमा पराठा बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
मटन कीमा- 1 कप (कूटा हुआ)
आटा – 2 कटोरी
जीरा- 1 चुटकी
अजवाइन पाउडर – 1 चुटकी
हल्दी- 1 छोटा चम्मच
अदरक और लहसुन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
सोडा – 1 चुटकी
हींग- चुटकी भर
करी पत्ता- 2
प्याज- 1 कटा हुआ
धनिया की पत्तियां- 1/2 कप
मिर्च- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
मटन कीमा पराठा बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- लखनऊ में बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सबसे पहले आटा तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में आटा और नमक, पिसा हुआ जीरा, सोडा और अजवाइन डालें और सख्त आटा गूंद लें। अब आपको कीमा (मटन) तैयार करना होगा। इसके लिए आप एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालें, तेल को अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें जीरा डालकर चटकने का इंतजार करें।
जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और चलाते रहें। अब इसमें सभी मसाले यानी नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला आदि डालें। फिर इसमें टमाटर और पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
आपके पास एक ग्रेवी तैयार हो जाएगी अब इसमें कीमा डाल दें और कुछ देर पकने दें। जब कीमा अच्छे से पक जाए तो उसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें और गैस ऑफ कर दें। आपका कीमा तैयार है। कीमा आटे में भरने के लिए लोई को बेल कर रोटी का आकार दें। अब आटे की एक परत लें फिर कीमा डालें और अब आटे की दूसरी परत लें।
आटे में कीमे को अच्छे से भर दें। अब गैस पर एक पैन गर्म करें। इसके बाद पराठे को तेज आंच पर तल लें। जब पराठा अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें।