1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चाचा-भतीजा के बीच सुलाह की अटकलों पर विराम; एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे बोले- दोनों में कोई बातचीत नहीं

चाचा-भतीजा के बीच सुलाह की अटकलों पर विराम; एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे बोले- दोनों में कोई बातचीत नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी पारा बिलकुल चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां ठाकरे भाईयों के एक साथ आ गए हैं तो दूसरी तरफ भाषा को लेकर विवाद चल रहा। इस दौरान ये कयास भी लगने लगे कि शरद पवार और अजित पवार भी सुलह कर सकते हैं, लेकिन सुनील तटकरे के बयान अटकलों पर विराम लग गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी पारा बिलकुल चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां ठाकरे भाईयों के एक साथ आ गए हैं तो दूसरी तरफ भाषा को लेकर विवाद चल रहा। इस दौरान ये कयास भी लगने लगे कि शरद पवार और अजित पवार भी सुलह कर सकते हैं, लेकिन सुनील तटकरे के बयान अटकलों पर विराम लग गया है।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों एनसीपी के बीच कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है।सुनील तटकरे ने कहा कि अब हम एनडीए (महायुति) में हैं और यहीं रहने का संकल्प ले चुके हैं। एनडीए में हमारी भागीदारी स्पष्ट है। लेकिन अगर ऐसा कोई मुद्दा है, तो हम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से इस पर चर्चा करेंगे और उसके बाद ही निर्णय होगा।

बता दें कि शरद पवार और अजित पवार की समय-समय पर मुलाकातें होती रहती हैं लेकिन कभी विलय की चर्चा ने ज्यादा जोर नहीं पकड़ा। पारिवारिक समारोह या फिर किसी राजनीतिक कार्यक्रम में दोनों नेता एक फ्रेम मे और एक मंच पर भी दिख जाते हैं।

शरद पवार लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे और फिर साल 1999 में उन्होंने 10 जून को अपनी नई पार्टी बना ली। इस साल 10 जून को स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया था। दोनों अजित पवार और शरद पवार गुट ने समारोह के लिए पुणे को ही चुना था। 2023 की जुलाई में अजित पवार ने उनसे अलग होने का तय किया और महायुति का हिस्सा बन गए। चाचा से बगावत और बीजेपी का साथ देने के बाद अजित पवार की पार्टी को असली एनसीपी की मान्यता दी गई।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...