Skin care during festivals: मुल्तानी मिट्टी स्किन ही नहीं बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। जहां एक तरफ मुल्तानी मिट्टी (multani mitti) को चेहरे पर लगाने से ग्लो और निखार आता है वहीं बालों में लगाने से बाल खूबसूरत और चमकदार होते है। इतना ही नहीं मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से छूटकारा मिलता है।
पढ़ें :- Lucknow : 4000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार बदमाश, रोकने पर सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीटा
दीवाली के त्यौहार में अब बस कुछ दिन ही रह गए हैं। ऐसे में अगर कुछ दिन पहले से ही चेहरे और बालों में मुल्तानी मिट्टी (multani mitti) का पैक लगाया जाय तो चेहरा और बाल दोनो में ही चमक आएगी। अगर आपके बाल रुखे और बेजान है तो आप मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक लगा सकते है।
यह बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाने में काफी मदद करती है इसके लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी (multani mitti) में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प और बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें।
अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो आप दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी (multani mitti) में एक चम्मच दही और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट के लिए अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, फिर साफ पानी से अपनी जुल्फें को धो लें।
कुछ लोग हेयरफॉल से परेशान है, तो 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी (multani mitti) में 2 चम्मच पिसा हुआ मेथी दाना पाउडर और एक चम्मच दही मिला लें, इस पेस्ट को अपने बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें।
पढ़ें :- दीपोत्सव के बाद बचा तेल ले जा रही गरीब महिलाओं-लड़कियों और बच्चों पर बरसायी बेतें, अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग
अगर आप मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक तैयार करना चाहती हैं तो एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में को दो चम्मच कच्चेदूध में भिगो लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें।