बॉलीवुड फेमस सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) आज अपना 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था. सुनिधि ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में एक से बढ़कर एक गानें गाए हैं जो सुपरहिट रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल सुनिधि की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी.
Sunidhi Chauhan Birthday Special: बॉलीवुड फेमस सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) आज अपना 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था. सुनिधि ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में एक से बढ़कर एक गानें गाए हैं जो सुपरहिट रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल सुनिधि की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी.
प्लेबैक सिंगर ने महज 18 साल की उम्र में 2002 में एक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी. हालांकि इनकी शादी एक साल में ही टूट गई थी. हाल ही में, सुनिधि ने एक इंटरव्यू में अपनी पिछली शादी के बारे में कईं चौंकाने वाले खुलासे किए.
‘मैं जो कुछ भी हूं अपनी गलतियों की वजह से हूं’ सुनिधि चौहान पिछले 24 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. जब भी उनकी पर्सनल लाइफ की बात आती है तो वह हमेशा लो प्रोफ़ाइल में रहती हैं. हालांकि, बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने इनडायरेक्टली बॉबी खान के साथ अपनी असफल शादी के बारे मे बात की.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
उन्होंने कहा, ”मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं, भूलों की तरह. लेकिन मैं उनके लिए आभारी हूं क्योंकि मैं जो भी हूं उन गलतियों के कारण ही हूं. अगर वो गलतियां नहीं होती तो मैं बहुत बोरिंग होती. मैं लाइफ में अच्छी चीजों से वंचित रह जाती क्योंकि एक बार जब आप डार्क साइड को टच करते हैं, तभी आप उससे बाहर आते हैं और लाइट देखते हैं.”
View this post on Instagram
पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा
उन्होंने आगे कहा, “जब मैं इसमें थी, तब भी मैं अच्छा समय बिता रही थी, मैं जानती थी कि मैं गलत जगह पर हूं, लेकिन मैं यह भी जानती थी कि गलत जगह ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. मैं इससे बाहर निकलने वाली थी. अगर कोई इसके बारे में बोलता है, तो मैं इसे केवल एक ऐसी चीज के रूप में देखती हूं जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है.”
View this post on Instagram
सुनिधि चौहान ने दूसरी शादी हितेश सोनिक से की है सुनिधि चौहान की पहली शादी मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान के भाई बॉबी खान से हुई थी. एक साल बाद दोनों अलग हो गए. 9 साल बाद सुनिधि चौहान ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी.उनका एक 5 साल का बेटा भी है जिसका नाम तेग है.
पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल
View this post on Instagram
सुनिधि चौहान ने 1999 की फिल्म ‘मस्त’ से प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गए तीन गाने गाए थे. इसके बाद सुनिधि ने भागे रे मन, मेहबूब मेरे और साकी साकी जैसे गानों के साथ खुद को हिंदी सिनेमा में लीडिंग सिंगर्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया था.