1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Surya Kumar Yadav: एक नहीं दो चोटों से जूझ रहे हैं सूर्या, IPL 2024 से लगभग बाहर और वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस!

Surya Kumar Yadav: एक नहीं दो चोटों से जूझ रहे हैं सूर्या, IPL 2024 से लगभग बाहर और वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस!

Surya Kumar Yadav : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सर्जरी के लिए जर्मनी जाना पड़ सकता है। पहले सूर्या के टखने में चोट की बात सामने आयी थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की माने तो स्टार बल्लेबाज एक नहीं, बल्कि दो चोटों से जूझ रहे हैं। सूर्य कुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया (Sports Hernia) से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) को स्पोर्ट्स हर्निया (Sports Hernia) हुआ है, जिसके ऑपरेशन के लिए वह जर्मनी के म्यूनिख के लिए उड़ान भरेंगे। जिसके बाद सूर्या के घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने की संभावना बेहद कम है। बीसीसीआई सूत्रों (BCCI Sources) का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया का पता चला था। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित एनसीए में हैं। दो-तीन दिन में वह इसका ऑपरेशन कराने के लिए जर्मनी के म्यूनिख के लिए उड़ान भरेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस

गौरतलब है कि साल 2022 में केएल राहुल को भी स्पोर्ट्स हर्निया हो गया था, जिसकी उन्होंने उसी साल जुलाई में जर्मनी में सर्जरी कराई थी। इसके कारण राहुल भी आईपीएल के बाद कुछ महीनों के लिए मैदान से दूर रहे थे। ऐसे में सूर्य कुमार यादव को भी कुछ महीनों तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। इसके बाद उनकी वापसी एक बड़ा सवाल होगी।अगर वह आईपीएल में वापसी नहीं कर पाते तो उनके वर्ल्ड कप खेलने पर भी सस्पेंस रहेगा। क्योंकि वर्ल्ड कप से आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी मायने रखने वाला है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...