1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बनी सूर्या की फिटनेस! शुरुआती मैच खेलने पर सस्पेंस

Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बनी सूर्या की फिटनेस! शुरुआती मैच खेलने पर सस्पेंस

Suryakumar Yadav : आईपीएल 2024 के आगाज में अब कुछ दिनों का ही समय शेष रह गया है, टूर्नामेंट में पहला मैच 22 मार्च को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से चोट के चलते खेल के मैदान से दूर चल रहे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फिटनेस को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। वह दिसंबर, 2023 को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। हाल ही में उन्होंनेसर्जरी करवाई थी और वह रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मौजूद हैं। इस बीच उनके आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए शुरुआती दो मैचों में खेलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बीसीसीआई के सूत्र की माने तो सूर्यकुमार यादव रिहैब के सही रास्ते पर हैं और वह ज़ाहिर तौर पर आईपीएल (IPL) में वापसी करेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम उन्हें गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले दो मैच खेलने की मंजूरी देगी या नहीं।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव 2018 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच पलटने की काबीलियत रखते हैं। पिछले सीज़न आईपीएल 2023 में सूर्या ने मुंबई के लिए 16 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 43.21 की औसत और 181.14 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए थे। जिसमें उनकी नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी भी शामिल थी।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...