1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इन्वेस्ट यूपी में सोलर प्लांट का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए कमीशन वसूली रैकेट की जांच करेगी ईडी, कई माननीय की उड़ी नींद

इन्वेस्ट यूपी में सोलर प्लांट का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए कमीशन वसूली रैकेट की जांच करेगी ईडी, कई माननीय की उड़ी नींद

निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश (Suspended IAS Abhishek Prakash) पर अब ईडी जांच (ED Investigate) का खतरा भी मंडराने लगा है। शासन इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) में सोलर प्लांट का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए कमीशन मांगने की जांच ईडी भी शुरू करने की तैयारी में है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश (Suspended IAS Abhishek Prakash) पर अब ईडी जांच (ED Investigate) का खतरा भी मंडराने लगा है। शासन इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) में सोलर प्लांट का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए कमीशन मांगने की जांच ईडी भी शुरू करने की तैयारी में है। ईडी (ED) इस प्रकरण को लेकर गोमतीनगर थाने में दर्ज एफआईआर जुटाकर मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का केस दर्ज कर सकता है। वहीं, अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) के खिलाफ विजिलेंस जांच (Vigilance Investigation) शुरू होने पर मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के दायरे में आ सकते हैं।

पढ़ें :- UP News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश

अधिकारियों के मुताबिक, कमीशन की रकम मांगने वाले बिचौलिया निकांत जैन की कंपनियों की जांच से इन्वेस्ट यूपी में चल रहे कमीशन के खेल का खुलासा हो सकता है। साथ ही, अभिषेक प्रकाश (Abhishek Prakash) के पास आय से अधिक संपत्तियां होने के आरोपों की जांच भी शुरू की जाएगी। ईडी (ED) के अधिकारी इस बाबत जल्द लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट (Lucknow Police Commissionerate) , विजिलेंस (Vigilance) और नियुक्ति विभाग से संपर्क साधने और आवश्यक दस्तावेज जुटाने जा रहे हैं।

भटगांव के जमीन अधिग्रहण (Bhatgaon Land Acquisition) में घपला करने वाले एक-एक करके नप रहे हैं। सत्ताधारी दल से जुड़े एक माननीय का नाम भी इन दिनों खूब चर्चा में है। बताते हैं कि उन्होंने अपने कई करीबियों और रिश्तेदारों के जरिए सरकारी खजाने को खूब चूना लगाया है। वे बार-बार अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि कहीं मामले की जांच किसी उच्चस्तरीय एजेंसी को तो नहीं दी जा रही है।

…खैर, कानून के हाथ तो लंबे होते हैं। कभी न कभी असली घपलेबाजों तक पहुंच ही जाते हैं! पुरानी कहावत है कि भगवान के यहां देर है, पर अंधेर नहीं। किसी न किसी रूप में तो सजा मिल ही जाती है।

पढ़ें :- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है...तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...