1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?

अभिनेता और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं काफी तेज हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow की जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस शो के रद्द होने की पुष्टि नहीं हुई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। अभिनेता और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं काफी तेज हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow की जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस शो के रद्द होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- Diljit Dosanjh को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन की 'जलसा' का भी जिक्र...

बता दें कि RuPay Aura India Tour के तहत दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित है। यह कार्यक्रम पहले 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई।

क्यों बदली गई थी कॉन्सर्ट की तारीख?

दरअसल, अगामी 1 नवंबर 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी है। इससे जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दिलजीत दोसांझ और आयोजकों से कॉन्सर्ट की तारीख बदलने की अपील की थी। इसके बाद कार्यक्रम को 1 नवंबर से बदलकर 30 अक्टूबर करने की जानकारी सामने आई।

क्या कॉन्सर्ट रद्द हो गया है?

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात

उपलब्ध जानकारी के आधार पर फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है या कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। दर्शकों को इस कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आयोजकों और BookMyShow की आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...