1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Suzuki Motorcycle Sales Record : सुजुकी मोटरसाइकिल ने पार किया 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा , बनाया रिकॉर्ड

Suzuki Motorcycle Sales Record : सुजुकी मोटरसाइकिल ने पार किया 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा , बनाया रिकॉर्ड

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बिक्री का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने घरेलू बाजार में नई उपलब्धि हासिल की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Suzuki Motorcycle Sales Record : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बिक्री का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने घरेलू बाजार में नई उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सुजुकी ने भारत में 10 लाख टू-व्हीलर सेल किए हैं। Suzuki Access कंपनी की 10 लाखवीं यूनिट थी। यह एसएमआईपीएल के गुरुग्राम स्थित खेरकी धौला प्लांट से तैयार किया गया। फरवरी 2006 में अपनी स्थापना के बाद से एसएमआईपीएल ने उद्योग में अपनी उपस्थिति बढ़ाना और विस्तार करना जारी रखा है। कंपनी का कहना है कि ये उपलब्धि राइडर्स बेहतरीन सर्विस देने के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।

पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रजनीश कुमार मेहता ने कहा- एक साल से भी कम समय में दस लाख यूनिट का उत्पादन हासिल करना सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। घरेलू बाजार और हमारे विदेशी बाजारों से सुजुकी टू-व्हीलर्स की लगातार बढ़ती मांग को बनाए रखने के लिए हम प्रति वर्ष 1 मिलियन यूनिट की अपनी मूल स्थापित क्षमता से आगे निकल गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...