HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Swapna Shastra : सपने में गाय दिखाई देने का ये होता है संकेत, इसके बारे में जानिए

Swapna Shastra : सपने में गाय दिखाई देने का ये होता है संकेत, इसके बारे में जानिए

हिंदू धर्म में गाय को धर्म प्राण कहा जाता है। प्राचीन काल से  गाय और सनातनियों का रिश्ता  है। पूजनीय गाय के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव रखते हुए हजारों साल से हिंदू गाय की पूजा करते आ रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Swapna Shastra : हिंदू धर्म में गाय को धर्म प्राण कहा जाता है। प्राचीन काल से  गाय और सनातनियों का रिश्ता  है। पूजनीय गाय के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव रखते हुए हजारों साल से हिंदू गाय की पूजा करते आ रहे है। वैदिक ग्रंथों में गाय की महत्ता के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया गया है। सनातन जीवन शैली में गाय हल पल मानव के साथ जीवन निर्वाह करती आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवताओं का निवास होता है। मान्यताओं के अनुसार,  रसोई में बने भोजन को सर्वप्रथम गाय को अर्पित किया जाता इसके उपरांत ही परिवार के सदस्य भोजन करते है। सबसे बड़ा दान गाय का माना जाता है।  स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय को देखने का विशेष फल होता है। आइये जानते है गाय के स्वप्न के बारे में।

पढ़ें :- Astro Tips for Money : कच्ची हल्दी की जड़ में छिपा है आर्थिक तरक्की का राज , नए स्रोत बनने लगेंगे

गाय
धार्मिक ग्रंथों में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। स्वप्न में गाय देखना बहुत ही शुभ माना गया है। सपने में सफेद गाय को देखने से धन लाभ होता है। सपने में बछड़ा दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है। शास्त्रों के मुताबिक गाय को कामधेनु का रूप भी मानते हैं। इसलिए गाय को पशुधन भी कहा जाता है और हिंदू धर्म में इसे विशेष दर्जा दिया गया है।

सफेद रंग की गाय
यदि किसी व्यक्ति के सपने में गाय आती है तो इसका मतलब है कि उसे आने वाले समय में सुखों की प्राप्ति होने वाली है. यदि आप अपने सपने में सफेद रंग की गाय देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको सफेद रंग से जुड़ी चीजें और व्यापार करने से लाभ प्राप्त हो सकता है

कुत्ता
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में कुत्ता देखना शुभ है। अगर सपने में काटता हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि बहुत जल्द किसी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है।

पढ़ें :- Swapna Shastra : सपने में सफेद मोर देखने का होता है ये संकेत , रहस्यों के बारे में जानें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...