यूपी के बलिया जिले में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) पैर पसारता जा रहा है। कई जिलों से इस बुखार के पीड़ितों की बढ़ती संख्या दिन पर दिन सामने आ रही है, लेकिन बलिया से चौंकाने वाली सामने खबर आई है। यहां एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू (Swine Flu)से हो गई है।
बलिया : यूपी के बलिया जिले में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) पैर पसारता जा रहा है। कई जिलों से इस बुखार के पीड़ितों की बढ़ती संख्या दिन पर दिन सामने आ रही है, लेकिन बलिया से चौंकाने वाली सामने खबर आई है। यहां एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू (Swine Flu)से हो गई है। इस घटना से आसपास के लोगों में दशहत भी फैली हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि इस घर की बेटी प्रीति जिसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी भी मौत इस बुखार की वजह से हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम ने स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा है।
दरअसल, बलिया जिले के बेल्थरारोड क्षेत्र में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की 4 दिनों के भीतर मौत से हड़कंप मच गया है। चौकिया मोड़ पर रहने वाले शिवचंद का परिवार करीब एक महीने पहले कर्नाटक से अपने घर लौटा था। इसके बाद परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आई।
तीन मौतों से परिजन सदमे में…
चार दिनों के भीतर परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में मां जोन्हिया, बेटी प्रीति और पत्नी आशा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों को सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द और कमजोरी की समस्या थी। परिवार में बेटी प्रीति की शादी की तैयारी भी चल रही थी। शादी से पहले परिवार में हुई लगातार तीन मौतों से परिजन सदमे में हैं।
एक ही परिवार में कम समय के भीतर तीन मौतों की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
जानें CMO ने क्या कहा?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के कारण हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। एक ही परिवार में लगातार तीन मौतों के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तीनों महिलाओं में एक जैसे लक्षण क्यों सामने आए?