1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. पहली नजर में इस हीरो को दिल दे बैठी थीं तब्बू,आज भी 53 साल की उम्र में हैं कुंवारी

पहली नजर में इस हीरो को दिल दे बैठी थीं तब्बू,आज भी 53 साल की उम्र में हैं कुंवारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) में 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज 4 नवंबर के दिन 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 53 साल की उम्र में भी वो काफी खूबसूरत हैं। एक समय था जब वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) में 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज 4 नवंबर के दिन 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 53 साल की उम्र में भी वो काफी खूबसूरत हैं। एक समय था जब वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि तब्बू (Tabu) एक समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार नागार्जुन (Nagarjuna) से टूटकर प्यार करती थीं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

वहीं, एक समय आया जब दोनों शादी तक करने वाले थे, लेकिन इस रिश्ते का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। यही वजह है कि नागार्जुन (Nagarjuna) से अलग होने के बाद तब्बू (Tabu) ने कभी शादी नहीं किया वो आज भी सिंगल जीवन गुजार रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘निन्ने पेल्लादाता’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। नागार्जुन (Nagarjuna) को देखते ही तब्बू (Tabu) उनपर फिदा हो गई थीं।

बता दें कि तब्बू (Tabu) और नागार्जुन (Nagarjuna) का ये रिश्ता लगभग 15 सालों तक चला था। एक्ट्रेस हमेशा से ही एक्टर के लिए बेहद सीरियस थी और उनसे शादी करना शादी थीं। इस समय नागार्जुन शादीशुदा थे। यह एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। तब्बू ने सबकुछ भुलाकर भी नागार्जुन से प्यार किया था।

नागार्जुन ने तोड़ा था तब्बू का भरोसा

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

एक तरफ जहां तब्बू (Tabu) शुरुआत से नागार्जुन (Nagarjuna) के साथ घर बसाने का मन बना चुकी थीं। वहीं दूसरी ओर नागार्जुन अपनी पत्नी को तलाक देना नहीं चाहते थे, लेकिन जब नागार्जुन ने तब्बू (Tabu) के साथ शादी करने से मना कर दिया, तो इससे वो काफी टूट गई थीं। यही वजह थी कि दोनों ने एक पल में अलग होने का फैसला कर लिया था।

आज भी कुंवारी हैं तब्बू

बता दें कि नागार्जुन (Nagarjuna) से अलग होने के बाद तब्बू (Tabu) ने कभी शादी नहीं किया। यही वजह है कि तब्बू 53 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं और अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। आज भी फिल्मों में उनका जादू चल रहा है। इसी साल तब्बू (Tabu) की फिल्म क्रू आई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...