Tibet Earthquake: तिब्बत गुरुवार रात भूकंप के जोरदार झटकों से कांप उठा। रात करीब 8:03 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, इसके बाद लगातार कई झटके आए। बताया गया है कि लगभग चार घंटे के भीतर कुल 13 बार धरती कांपी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
