गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar) ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा (Kalash Yatra) के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी।