तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपने हुस्न के जलवे बिखरेती रहती हैं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी चर्चा में रहता है. इन दिनों उनकी नई फोटोज वायरल हो रही हैं. तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने हाल ही में नए लुक में फोटोज शेयर की हैं. वो अपना साड़ी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
Tamannaah Bhatia Saree Look: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपने हुस्न के जलवे बिखरेती रहती हैं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी चर्चा में रहता है. इन दिनों उनकी नई फोटोज वायरल हो रही हैं. तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने हाल ही में नए लुक में फोटोज शेयर की हैं. वो अपना साड़ी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हैं.
तमन्ना (Tamannaah Bhatia) को पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी में देखा गया. वो इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. पर्ल नेकलेस के साथ न्यूड मेकअप उनके लुक को निखार रहा है. फैंस उनकी सादगी पर फिदा हो रहे हैं.
उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है. साथ ही साइड पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई है. तमन्ना ने इस लुक में कैंडिड पोज दिए और साथ ही स्माइल करते हुए नजर आईं. उनका अंदाज और साड़ी कैरी करने का स्टाइल पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
यूजर्स ने उन्हें नैचुरल ब्यूटी बताया. किसी ने उन्हें प्योर ब्यूटी कहा तो किसी ने उनकी सादगी पर दिल हारा. वर्क फ्रंट पर तमन्ना को Odela 2 में देखा जाएगा. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. तमन्ना फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.