उज्जैन: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके को हिलाकर रख दिया। नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई।
