पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करने पर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। आरजेडी के मुस्लिम विधायक ने जैसे ही आरएसएस का नाम लिया विधानसभा में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष के विधायक इसका विरोध करने लगे और आरएसएस पर की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग करने लगे।
