Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अल्लू अर्जुन की ‘Raaka’ से गोविंदा की वापसी की चर्चा, फिर चमकेगा 90s का सितारा

अल्लू अर्जुन की ‘Raaka’ से गोविंदा की वापसी की चर्चा, फिर चमकेगा 90s का सितारा

By Sushil Sah 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, लखनऊ। 90 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, डांस और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं, बल्कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ है। ऐसी खबर है कि गोविंदा निर्देशक एटली की इस बड़ी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो दक्षिण भारतीय सिनेमा में गोविंदा के लिए यह एक बड़ा कदम हो सकता है।

पढ़ें :- आठ महीने बाद 'धुरंधर 2' की यालीना सारा अर्जुन को मिली नई फिल्म, यशराज फिल्म्स के साथ मनीष शर्मा की अगली मूवी में आएंगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को फिल्म में एक ऐसे किरदार के लिए चुने जाने की चर्चा है, जिसका स्क्रीन टाइम भले ही कम हो, लेकिन कहानी में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म के निर्माताओं या गोविंदा की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे संभावित कास्टिंग अपडेट के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।

क्या है ‘राका’ की खासियत?

बता दें कि फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं इस फिल्म का आधिकारिक टाइटल अप्रैल 2026 में सामने आया था। इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सितंबर 2026 में ‘राका’ ने एक साथ 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई थी। इस फिल्म की रिलीज 2027 में प्रस्तावित है।

गोविंदा के लिए क्यों महत्वपूर्ण हो सकती है यह फिल्म?

पढ़ें :- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

आपको बता दें कि गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे पर किसी बड़ी हिट फिल्म के साथ वापसी नहीं कर पाए हैं। उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ जनवरी 2019 में आई थी। ऐसे में ‘राका’ से जुड़ने की खबर उनके प्रशंसकों के बीच बहुत ही उत्सुकता बढ़ा रही है।

हालांकि, इसकी पुष्टि फिल्म में उनकी आधिकारिक एंट्री और किरदार की जानकारी सामने आने के बाद ही हो पाएगी।

Advertisement