Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Aeris Launch : 5.29 लाख रुपये में नई कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च, छोटे शहरों के लिए बड़ा धमाका

Tata Aeris Launch : 5.29 लाख रुपये में नई कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च, छोटे शहरों के लिए बड़ा धमाका

By santosh singh 
Updated Date

Tata Aeris Launch: टाटा मोटर्स ने बिल्कुल नई Aeris लॉन्च की। यह एक कॉम्पैक्ट सेडान है जिसे खास तौर पर पर्सनल कार खरीदने वालों के लिए पेश किया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹5.29 लाख और iCNG वर्शन की शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख है। Aeris की बुकिंग अब शुरू हो गई है और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। यह सेडान भारत में Tata Cars की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- BMW Naked Street Fighter : BMW F 450 R स्ट्रीटफाइटर का टीज़र जारी, 1 अक्टूबर को ऑफिशियल डेब्यू

Aeris को खास तौर पर प्राइवेट ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डिजाइन, आराम, टेक्नोलॉजी, फीचर्स और पर्सनल एक्सप्रेशन पर ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही रोजाना इस्तेमाल और लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए सेडान की व्यवहारिकता को भी बनाए रखा गया है। कंपनी ने कहा कि यह मॉडल फ्लीट और पर्सनल, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए एक ही प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के पारंपरिक तरीके से अलग है।

पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन मौजूद

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, एरिस में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। सीएनजी वर्जन में पावर करीब 76 hp और टॉर्क 97 Nm है। इसमें भी मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। दिल्ली में एरिस (Aeris) की कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए ₹5.29 लाख से ₹8.74 लाख और CNG वेरिएंट्स के लिए ₹6.29 लाख से ₹9.74 लाख है।

छोटे शहरों पर  फोकस

पढ़ें :- जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को मिलेगी पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को उम्मीद है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में पर्सनल कार खरीदार एरिस की मांग बढ़ सकती है। कंपनी के मुताबिक इन बाजारों में अफोर्डेबिलिटी और बेहतर फीचर्स वाली कॉम्पैक्ट सेडान की मांग मजबूत है।

जानिए कैसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो एरिस में टियागो जैसा ही फ्रंट लाइट सेटअप दिया गया है। हालांकि बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग कम है। इसके अलावा ब्लैक-आउट ओआरवीएम, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स, 15-इंच टायर, डुअल-टोन अलॉय वील्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऐसा टेल सेक्शन मिलता है। टेल-लाइट के ग्राफ़िक्स में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसमें अतिरिक्त एलिमेंट्स दिए गए हैं।

सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में टाटा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। एबीए के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है। बता दें कि टाटा कारों की सेफ्टी रिकॉर्ड अच्छी रही है।

पढ़ें :- Hyundai की नई SUV बेयॉन की बुकिंग शुरू ,  हो सकती है त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च
Advertisement