1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Tigor price hike : टाटा टिगोर की कीमत में हुआ इजाफा, कंपनी ने बढ़ाए दाम

Tata Tigor price hike : टाटा टिगोर की कीमत में हुआ इजाफा, कंपनी ने बढ़ाए दाम

टाटा ने अपनी टिगोर की कीमत में इजाफा किया है। टिगोर की ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। टिगोर के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Tigor price hike : टाटा ने अपनी टिगोर की कीमत में इजाफा किया है। टिगोर की ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। टिगोर के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं XE मैनुअल, XZ प्लस LP मैनुअल और XZA प्लस LP ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसके अलावा CNG मॉडल के वेरिएंट्स 5,000 से 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं। अब इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 6.3 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो गई है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इन सुविधाओं के साथ आती है टिगोर
टाटा टिगोर के फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप के साथ बंपर इंटीग्रेटेड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दिए गए हैं। साथ ही गाड़ी में 14-इंच के एलाय व्हील्स भी मिलते हैं। टिगोर के केबिन में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री के साथ हरमन-ट्यून का बेहतरीन ऑडियो सिस्टम, ब्लू एक्सेंट और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल भी उपलब्ध है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...