Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BPSC Exam : लाठीचार्ज मामले में चढ़ा बिहार का सियासी पारा, विपक्ष,बोला- बीपीएससी अभ्यर्थियों पर से आतंकियों, क्रूर अपराधियों जैसा व्यवहार क्यूं?

BPSC Exam : लाठीचार्ज मामले में चढ़ा बिहार का सियासी पारा, विपक्ष,बोला- बीपीएससी अभ्यर्थियों पर से आतंकियों, क्रूर अपराधियों जैसा व्यवहार क्यूं?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पटना में बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर नौ दिनों से प्रदर्शन जारी है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल बिहार सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इधर, बुधवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज मामले पर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav, the supremo of Rashtriya Janata Dal) ने कहा कि यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

भाजपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी: तेजस्वी यादव

इधर, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चंद माह पूर्व तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे। अब वही BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर BPSC परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे है उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है? भाजपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है। गुंडों की सरकार ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

‘जब जब छात्रों पर लाठी गोली चलेगी पप्पू यादव उनके लिए सर्वस्व न्योछावर कर लड़ेगा’

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा ऐलान कि अगर BPSC परीक्षा नहीं रद्द करती तो हम 1 जनवरी को बिहार बंद बुलाएंगे। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हाईकोर्ट की बेंच इस मामले की जांच करे। छात्रों पर लाठियां बरसाई गई है। यह अन्याय है। जब जब छात्रों पर लाठी गोली चलेगी पप्पू यादव उनके लिए सर्वस्व न्योछावर कर लड़ेगा। हर क़ीमत पर छात्रों की भावनाओं के साथ हैं। हमारी मांग है कि बीपीएससी की परीक्षा कैंसिल करे और दुबारा परीक्षा ले। पप्पू यादव ने पूछा कि आखिर बीपीएससी अभ्यर्थियों से बिहार सरकार को ऐसी क्या दुश्मनी है? उनके साथ आतंकवादियों, क्रूर अपराधियों सा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Advertisement