1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toyota Land Cruiser Victory Edition : दमदार टोयोटा लैंड क्रूजर का 10वां विक्ट्री संस्करण सामने आया, जानें खासियत

Toyota Land Cruiser Victory Edition : दमदार टोयोटा लैंड क्रूजर का 10वां विक्ट्री संस्करण सामने आया, जानें खासियत

टोयोटा ने लैंड क्रूजर का एक नया स्पेशल '10वां विक्ट्री एडिशन' पेश कर दिया है।  है। यह  स्पेशल एडिशन डकार रैली में टोयोटा की लगातार 10 जीत का जश्न के मौके पर लाया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Toyota Land Cruiser Victory Edition: टोयोटा ने लैंड क्रूजर का एक नया स्पेशल ’10वां विक्ट्री एडिशन’ पेश कर दिया है।  है। यह  स्पेशल एडिशन डकार रैली में टोयोटा की लगातार 10 जीत का जश्न के मौके पर लाया गया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

लैंड क्रूजर 10वां विक्ट्री एडिशन एसयूवी के ब्लैक एडिशन पर आधारित है, जो पहले से ही यूएई में उपलब्ध है। इसमें ब्लैक एडिशन के ब्लैक-आउट एलिमेंट जैसे ग्रिल, स्किड प्लेट और मड फ्लैप्स शामिल हैं। नए वर्जन में साइड पर ब्लैक और ग्रे डिकल्स और नए 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। इस स्पेशल एडिशन मॉडल में डुअल-टोन ब्लैक और बेज केबिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पावरट्रेन
लैंड क्रूज़र 10वें विक्ट्री एडिशन को 3.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन के साथ पेश किया है जो 415hp उत्पन्न करता है, और टोयोटा के 4WD सिस्टम के माध्यम से सभी चार पहियों को पावर भेजने वाले 10-स्पीड स्वचालित गियरबॉक्स से जोड़ा है।

कीमत
लैंड क्रूजर 10वां विक्ट्री एडिशन यूएई में उपलब्ध है, और इसकी कीमत AED 319,900 है, जो लगभग 72.45 लाख रुपये है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...