लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। पांच चरणों के चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। पांच चरणों के चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
दरअसल, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महिलाएं मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहीं हैं। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर उन्हें घेरने क काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ-सच की आवाज़ एक तरफ।
नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ – सच की आवाज़ एक तरफ।
भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है।
पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी
अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है। pic.twitter.com/xxcoGKwVrH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2024
इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है।