1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “अच्छे दिनों” के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया खोखला, भारत में 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58 प्रतिशत संपत्ति: खरगे

“अच्छे दिनों” के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया खोखला, भारत में 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58 प्रतिशत संपत्ति: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "अच्छे दिनों" के नाम पर इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। भारत में 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58 प्रतिशत संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50 प्रतिशत लोगों के पास केवल 15 प्रतिशत हिस्सा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “अच्छे दिनों” के नाम पर इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। भारत में 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58 प्रतिशत संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50 प्रतिशत लोगों के पास केवल 15 प्रतिशत हिस्सा है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने बुलडोजर चलाकर मनरेगा अधिनियम को रद्द कर दिया...'मनरेगा बचाओ संग्राम' को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान बोले जयराम रमेश

खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अरबबपति मित्रों को बांटों देश की संपत्ति, गरीबों पर भाजपाई लूट की रोज़ाना विपत्ति! मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे असमान अर्थव्यवस्था बना दिया है! भारत में 10% सबसे अमीर लोगों के पास देश की 58% संपत्ति है, और निचले स्तर पर गरीब 50% लोगों के पास केवल 15% हिस्सा है।

उन्होंने आगे लिखा, देश के 1% अमीरों के पास 40.1% संपत्ति, 10% अमीर दो-तिहाई से ज़्यादा, यानी उनके पास 65% संपत्ति, 50% गरीब भारतीयों के पास केवल 6.4% संपत्ति, 1% लोगों के पास 22.6% राष्ट्रीय (1922 के बाद सबसे ज़्यादा) और महिलाओं की श्रम भागीदारी सिर्फ 15.7%, 11 साल में कोई सुधार नहीं है। “अच्छे दिनों” के नाम पर भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला और समाज में असमानता को और विकराल बना दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोलीं-बीते 13 माह में चांदी 306 फीसदी व सोने की 111 फीसदी बढ़ी कीमत , मोदी सरकार GST में कटौती करे, महिलाएं परेशान कैसे होंगी शादियां?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...