1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेखा सरकार ने छठ पर्व पर कमियां छिपाने के लिए इंफ्लुएंसरों पर फूंके करोड़ों रुपये, दिल्ली में एक रील वाली यमुना दूसरी रियल वाली दिखी : आप

रेखा सरकार ने छठ पर्व पर कमियां छिपाने के लिए इंफ्लुएंसरों पर फूंके करोड़ों रुपये, दिल्ली में एक रील वाली यमुना दूसरी रियल वाली दिखी : आप

छठ महापर्व यमुना सफाई के दावों पर तंज कसते हुए यह टिप्पणी सामने आई कि कैमरे और सोशल मीडिया की रील में यमुना की तस्वीर कुछ और दिखाई जाती है, जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और है। छठ महापर्व के दौरान यमुना में जहरीले झाग और प्रदूषित पानी की तस्वीरों ने सफाई अभियान के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। दिल्ली में दो तरह की यमुना देखी गई। रील वाली और रियल वाली।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छठ महापर्व यमुना सफाई के दावों पर तंज कसते हुए यह टिप्पणी सामने आई कि कैमरे और सोशल मीडिया की रील में यमुना की तस्वीर कुछ और दिखाई जाती है, जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और है। छठ महापर्व के दौरान यमुना में जहरीले झाग और प्रदूषित पानी की तस्वीरों ने सफाई अभियान के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। दिल्ली में दो तरह की यमुना देखी गई। रील वाली और रियल वाली। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj) ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर होते हुए इंफ्लुएंसरों को धोखेबाज तक कह दिया है। दरअसल, आप नेता का दावा है कि रेखा सरकार ने छठ पर्व पर अपनी कमियां छिपाने के लिए करोड़ों रुपये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों पर फूंक दिए हैं। झूठा प्रोपेगैंडा चलाने वाले इंफ्लुएंसरों ने जनता को धोखा दिया है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन पहुंचकर हालात का लिया जायजा, बोलीं- दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

पढ़ें :- सीएम योगी ,बोले- नदियों में जीरो डिस्चार्ज की बनाई जा रही कार्ययोजना,गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदी का होगा कायाकल्प

‘छठ पूजा पर इंफ्लुएंसरों ने जनता को धोखा दिया’

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “दिल्ली में छठ पूजा के दौरान दो तरह की छठ पूजा देखी गई। एक रील वाली छठ पूजा। एक रियल वाली छठ पूजा। रील वाली यमुना और एक रियल वाली यमुना। जो लोग दिल्ली में नहीं हैं। उन लोगों ने सिर्फ रील वाली यमुना और छठ पूजा देखी है। क्योंकि सरकार ने इसके लिए करोड़ों रुपये की पब्लिसिटी की। सरकार का झूठा प्रोपोगैंडा चलाने के लिए करोड़ों रुपये में इंफ्लुएंर को रखा गया। ऐसे इंफ्लुएंसर ने जनता को धोखा देने का काम किया है।”

आप नेता का दावा है कि छठ घाटों पर हर साल किए जाने वाले अरेंजमेंट करने में भी रेखा गुप्ता की सरकार पूरी तरह फेल हुई है। सौरभ भारद्वाज बोले- “जब रेखा गुप्ता, मनोज तिवारी छठ घाटों का नावों से निरीक्षण कर रहे थे, तो लोग चिल्ला रहे थे कि हमारे यहां लाइटें नहीं हैं। हमारे यहां व्यवस्था नहीं है। लेकिन रेखा गुप्ता ने हाथ हिलाते हुए नाव को भगा दिया।” सौरभ भारद्वाज का दावा है कि रेखा गुप्ता से कहने के बावजूद उस घाट पर लाइट की व्यवस्था नहीं हुईं।

घाटों पर चेंजिंग रूम और लाइटें नहीं दिखीं

सौरभ भारद्वाज ने बताया दिल्ली के बड़े-बड़े घाटों पर यह हाल था- श्याम घाट पर इक्का-दुक्का लाइट थी। इन घाटों पर पहले 40-50 चेंजिंग रूम हुआ करते थे, लेकिन इस बार 4-5 चेंजिंग रूम थे। आप सोचिए क्या अव्यवस्था थी। आम आदमी के समय घाट जगमगाते थे, लेकिन इस बार दूर-दूर तक अंधेरा था। लोग मोमबत्ती और बैटरी वाली एलईडी लगाकर बैठे हुए थे। रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलियों के लिए इस छठ को टॉर्चर बना दिया। तिमारपुर में सूर्यघाट, भलस्वा झील, सोनिया विहार जैसे इलाकों में लाइट की कमियां थीं। इसकी वजह थी टेंडर में गड़बड़ियां।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...