1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में कर रहा है काम: अशोक गहलोत

पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में कर रहा है काम: अशोक गहलोत

कांगेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जिन 272 लोगों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है, उन पर दबाव डाला गया है। साथ ही आरोप लगाया कि, पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में काम कर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांगेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जिन 272 लोगों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है, उन पर दबाव डाला गया है। साथ ही आरोप लगाया कि, पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में काम कर रहा है।

पढ़ें :- चुनाव आते ही कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, जिन्हें देश की जनता और सुरक्षा से कोई मतलब नहीं...विपक्षी दलों पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव में वोट चोरी को लेकर सामने लाए गए तथ्यों पर चुनाव आयोग अभी तक जवाब नहीं दे सका है। चोरी पकड़े जाने के कारण इस बार 272 सांसद के आंकड़े से दूर रही भाजपा ने 272 लोगों से राहुल गांधी के विरोध में पत्र लिखवाकर चुनाव आयोग की वकालत की है।

ऐसे लोग जिन्होंने 30-35 साल की सेवाएं ब्यूरोक्रेसी, ज्यूडिशियरी या सेना के साथ दी हैं, उनकी ओर से ऐसा पत्र दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लगता है कि इन पर दबाव डालकर यह पत्र लिखवाया गया है। पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में काम कर रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, सुप्रीम कोर्ट में केस पेंडिंग होने के बावजूद 12 राज्यों में जल्दबाजी में एसआईआर करवाई जा रही है। राहुल जी देशहित में इस संस्था और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र बचाये रखना चाहते हैं वो ऐसा पत्र चुनाव आयोग को लिखते और वोट चोरी पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगते।

 

पढ़ें :- बंगाल सरकार-ECI के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-SIR के लिए नियुक्त होंगे न्यायिक अफसर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...