ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर कल विमान उड़ाने का ट्रायल होगा। सोमवार सुबह 11 बजे ट्रायल का समय रखा गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Noida International Airport) के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport)पर उतरेगा।
पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge : परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी
इसे पहले विमान डेढ़ से दो घंटे एयरपोर्ट के आसपास उड़ान भी भरेगा। इस दौरान जो डाटा एकत्रित किया जाएगा उसके विश्लेषण के लिए डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (DGCA) को उपलब्ध कराया जाएगा। 15 दिसंबर तक ट्रायल की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद एयरपोर्ट से कामर्शियल सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए (DGCA) में एरोड्रम के लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।