पटना। जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बिहार में जल्द ही सरकार गिरने वाली है। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है।
पढ़ें :- बिहार में बाढ़ का तांडव, कटिहार में गंगा-कोसी उफान पर, दर्जनों गांवों में घुसा पानी, करीब 3.43 लाख आबादी प्रभावित
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था। मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।
बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी. pic.twitter.com/JCDB8UowP6
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 10, 2026
पढ़ें :- बक्सर के सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, दो शिक्षक निलंबित; हेडमास्टर गिरफ्तार
बता दें कि, तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक बड़ा बयान देकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। हालांकि, एनडीए के नेताओं की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।